रांची, अगस्त 2 -- फोटो है- रांची,संवाददाता।वाईबीएन विश्वविद्यालय में रविवार को एनएसएस की ओर से नशा मुक्त भारत विकसित भारत अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के लाइव संबोधन का प्रसारण हुआ। उन्होंने युवाओं को संदेश देते हुए कहा की विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा, जब देश का युवा नशामुक्त होकर राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएंगे। विश्वविद्यालय के अध्यक्ष रामजी यादव ने संबोधित करते हुए कहा की युवा शक्ति ही राष्ट्र की सबसे बड़ी पूंजी है। विद्यार्थी नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहकर शिक्षा, संस्कार और सामाजिक दायित्वों के निर्वहन करने का आवाहन किया। इस दौरान सभी विद्यार्थियों ,शिक्षकों और एनएसएस स्वयंसेवकों ने नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- Bijnor News: युवा करें स्वस्थ, सशक्त और नशा मुक...