बोकारो, अगस्त 9 -- चास। बिरसा कॉलेज ऑफ नर्सिंग, बाईपास रोड, चास में 1 से 7 अगस्त तक विश्व स्तनपान सप्ताह मनाया गया। इस वर्ष की थीम जीवन की सतत शुरुआत के लिए स्तनपान जो प्रभावी है, उसे और सशक्त बनाएं रही। कार्यक्रम में पोस्टर प्रदर्शनी, स्लोगन लेखन, स्वास्थ्य शिक्षा और जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। विशेषज्ञों ने जन्म के एक घंटे के भीतर स्तनपान शुरू करने और छह माह तक केवल मां का दूध देने के महत्व की जानकारी दी। नर्सिंग विद्यार्थियों ने गर्भवती और स्तनपान कराने वाली माताओं को सही तकनीक, लाभ तथा छह माह बाद पूरक आहार के साथ स्तनपान जारी रखने के प्रति जागरूक किया। यह भी पढ़ें- एजी कॉलेज ऑफ नर्सिंग में विश्व स्तनपान सप्ताह का समापन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...