आजमगढ़, जनवरी 4 -- फूलपुर, हिन्दुस्तान संवाद। नगर के रामलीला मैदान में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में शनिवार को आयोजित हिन्दू सम्मेलन कार्यक्रम से पहले ध्वज पताका के साथ जुलूस निकाला गया। जुलूस पूरे नगर में भ्रमण करते हुए पुन: कार्यक्रम स्थल पर पहुंचा। इस दौरान जय श्री राम के जयकारों से पूरा नगर गूंज उठा। इस मौके पर मुख्य प्रवक्ता विभाग प्रचारक दीनानाथ ने कहा कि सनातनियों को एकजुट करने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने हिंदू समाज के अधिकारों और एकता पर जोर दिया। जिला प्रचारक राजकुमार ने लोगों से आह्वान किया कि हिंदू समाज को संगठित होकर आगे बढ़ना चाहिए। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष रत्नेश बिंद, पूर्व अध्यक्ष भानु प्रताप चौहान, अजय जायसवाल, रामप्यारे मौर्य, ऋषि महाराज, राजू प्रजापति, अरविंद रावत, काम...