चतरा, जुलाई 24 -- चतरा, संवाददाता। पारा शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष राम कुमार यादव ने सहायक आचार्य नियुक्ति के लिए जारी सरकारी विज्ञापन पर आपत्ति जताया है। उन्होंने कहा कि कक्षा 1 से 5 तथा कक्षा 6 से 8 के सामाजिक विज्ञान विषय में बीसी-1 और बीसी-2 वर्ग के लिए राज्य के 24 जिलों में एक भी पद निर्धारित नहीं किया गया है।उन्होंने कहा कि यह विज्ञापन मुख्य रूप से टेट उत्तीर्ण पारा शिक्षकों के लिए जारी किया गया है, लेकिन आरक्षण व्यवस्था का समुचित पालन नहीं होने से बीसी-1 एवं बीसी-2 वर्ग के हजारों अभ्यर्थियों में असंतोष है।उन्होंने ने दावा किया कि राज्य में लगभग सात हजार टेट उत्तीर्ण पारा शिक्षक हैं,जिनमें करीब पांच हजार बीसी-1 एवं बीसी-2 वर्ग से आते हैं। यह भी पढ़ें- गढ़वा में ओबीसी के लिए एक भी पद नहीं, सहायक अध्यापक नियुक्ति पर भड़का मंच इसके ब...