बोकारो, मई 28 -- चास, प्रतिनिधि। चास नगर निगम 2026 के विभिन्न स्वच्छता सर्वेक्षण में बेहतर करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। पिछले छह वर्षों में स्वच्छता सर्वेक्षण में कोई खास स्थान हासिल नहीं किया जा सका है। लेकिन निगम जनप्रतिनिधियों का कार्यकाल शुरू होने के साथ वर्ष 2026 के स्वच्छता सर्वेक्षण में बेहतर रैंकिंग हासिल करने को लेकर निगम जुट गई है। मेयर, डिप्टी मेयर, सभी वार्ड के पार्षद विशेषकर निगम को फिर से राज्य में पहला स्थान में लाने को लेकर विभिन्न मानकों पर कार्य शुरू दिया गया है। निगम के पदाधिकारी, कर्मी, एजेंसियों को स्वच्छता सर्वेक्षण और ओडीएफ मानकों को लेकर विभिन्न दिशा निर्देश दिया गया है।

कचरा निस्तारण प्लांट की एक यूनिट चालू करने की तैयारी सार्वजनिक स्थलों, मुख्य सड़कों और बाजार क्षेत्रों से कचरे के ढेर हटाए जा रहे हैं, वहीं स...