लखनऊ, जून 1 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। राजधानी के 'द सेंट्रम' में आयोजित बीएनआई नेटकॉन 2026 में अंतरराष्ट्रीय प्रबंधन विशेषज्ञ डा. पवन अग्रवाल (मुंबई डब्बावाला) ने उद्यमियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 01 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था के सपने को पूरा करने के लिए 'ग्राहक-केंद्रित' व्यवसाय अनिवार्य हैं। इस आयोजन में 900 से अधिक उद्यमियों ने भाग लिया, जिससे 30 करोड़ रुपये से अधिक के व्यावसायिक अवसर सृजित होने की उम्मीद है। बीएनआई नॉर्थ लखनऊ के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संजय तिवारी ने बताया कि यह मंच उद्यमियों के बीच विश्वास और नेटवर्किंग के जरिए आर्थिक विकास को गति दे रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...