लखनऊ, मार्च 13 -- लखनऊ। फीनिक्स पलासियो ने लखनऊ टेबल टेनिस एसोसिएशन के सहयोग से टेबल टेनिस टूर्नामेंट की शुरुआत की। पुरुष और महिला दोनों वर्गों में प्रतिद्वंद्विता होगी। विजेता को Rs.11,000 का फीनिक्स गिफ्ट कार्ड दिया जाएगा। लखनऊ टेबल टेनिस एसोसिएशन के कोच सुनील जोशी ने कहा कि यहां खिलाड़ी और दर्शक दोनों खेल के रोमांच को करीब से महसूस कर सकते हैं। संजीव सरीन, रिटेल डायरेक्टर (नॉर्थ), फीनिक्स मिल्स ने कहा कि यह आयोजन एक बार फिर यह संदेश देता है कि खेल और लाइफस्टाइल को बढ़ावा देना उतना ही महत्वपूर्ण है जितना कि शॉपिंग और मनोरंजन।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...