आदित्यपुर, फरवरी 15 -- विज्ञापन : वार्ड-17 को आदर्श वार्ड बनाएंगे : रामचंद्र आदित्यपुर। सेवानिवृत्त बीएसओ रामचंद्र राम, आदित्यपुर नगर निगम के वॉर्ड संख्या-17 से पार्षद पद का चुनाव लड़ रहे हैं। वे घूम-घूम कर स्थानीय लोगों से संपर्क कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों न्यू हाउसिंग कॉलोनी आदित्यपुर में निर्मित वाटर टंकी से शीघ्र जलापूर्ति करने की मांग को लेकर आयुक्त कोल्हान के सचिव से भेंट की थी। उम्मीद है कि शीघ्र जलापूर्ति शुरू होगी। उन्होंने कहा कि वे बिना पार्षद बने हुए लगातार बरसों से जनकल्याण कार्य करते आ रहे हैं। अगर जनता उन्हें मौका देती है तो वह वार्ड 17 को आदर्श वार्ड बनाएंगे। गौरतलब है कि रामचंद्र पासवान का चुनाव चिह्न ब्लैक बोर्ड आवंटित हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.