रांची, जनवरी 22 -- रांची। रांची के एक निजी होटल में गुरुवार को पारस एचईसी हॉस्पिटल द्वारा स्पोर्ट्स इंजरी कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अस्पताल में विशेष स्पोर्ट्स इंजरी क्लिनिक की लॉन्चिंग की गई। यह क्लिनिक प्रत्येक शुक्रवार को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक संचालित होगा, जिसमें खिलाड़ियों के लिए परामर्श शुल्क मात्र 200 रुपये रखा गया है। इसके अलावा, खिलाड़ियों को सीटी स्कैन, एमआरआई और फिजियोथेरेपी पर 50 प्रतिशत तथा सर्जरी पर 30 प्रतिशत तक की विशेष छूट प्रदान की जाएगी। मुख्य अतिथि झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव, हॉस्पिटल के फैसिलिटी डायरेक्टर डॉ. नीतेश कुमार समेत बड़ी संख्या में खिलाड़ी, खेल प्रशिक्षक और फिजियोथेरेपिस्ट शामिल हुए। अजय नाथ शाहदेव ने इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि खेल के दौरान चोटिल होना सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.