काशीपुर, अप्रैल 21 -- जसपुर। ओबीसी आयोग के सदस्य डॉ. जेड ए वार्सी ने ब्लॉक पहुंचकर योजनाओं की जानकारी लेकर अफसरों को निर्देश दिए। मंगलवार को ब्लाक कार्यालय पहुंचे डॉ. वार्सी का बीडीओ केके कांडपाल ने स्वागत किया। डॉ. वार्सी ने अफसरों की बैठक लेकर प्रदेश में चल रही ओबीसी समाज की योजनाओं पर व्यापक चर्चा की। उन्होंने ओबीसी आयोग के द्वारा किए जा रहे कार्य एवं योजनाओं के बारे में जानकारी दी। यहां आयोग के सदस्य जैनुल हसन, एडीओ राजेश यादव, समाज कल्याण अधिकारी ललिता रानी, एडीओ पंचायत सुखलाल राणा मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.