भदोही, फरवरी 26 -- औराई, हिन्दुस्तान संवाद। केशव प्रसाद मिश्र राजकीय महिला महाविद्यालय में गुरुवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान भारत में वैज्ञानिक प्रगति विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. रीना सिंह ने किया। प्रतियोगिता में प्रतिभागी छात्राओं ने अधिकतम तीन मिनट के निर्धारित समय में अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए। छात्राओं ने भारत की अंतरिक्ष उपलब्धियों, चिकित्सा क्षेत्र में प्रगति, डिजिटल तकनीक, रक्षा अनुसंधान एवं नवाचार पर सारगर्भित वक्तव्य प्रस्तुत किए। प्राचार्या ने कहा कि विज्ञान समाज के समग्र विकास का आधार है। उन्होंने छात्राओं को वैज्ञानिक सोच अपनाने तथा अनुसंधान के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रे...