अमरोहा, अगस्त 19 -- डीआईओएस के निर्देशन में बुधवार को जिला स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी का आयोजन एकेके इंटर कॉलेज में किया गया। जिले के विभिन्न विद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं ने संगोष्ठी के विषय भारतीय ऊर्जा परिदृश्य-2047 : संभावनाएं एवं चुनौतियां पर विचार व्यक्त किए। संगोष्ठी में प्रथम स्थान एकेके इंटर कॉलेज के छात्र हारिस, द्वितीय स्थान लिटिल स्कॉलर्स एकेडमी की छात्रा शांभवी पांडे व तृतीय स्थान एएसएम मॉडर्न एकेडमी खाता की छात्रा अक्शा ने प्राप्त किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रधानाचार्य आदिल अब्बासी ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से बच्चों में विज्ञान के प्रति जागरूकता उत्पन्न होती है। छात्र-छात्राओं में सोचने, समझने और जानने की उत्सुकता रहती है। यह भी पढ़ें- हिन्दुस्तान एक्सक्लुसिव- ऊर्जा क्रांति पर बच्चों का मंथन निर्णायक मंडल...