देहरादून, सितम्बर 11 -- देहरादून। राजकीय इंटर कॉलेज डोभालवाला में शुक्रवार को विकासखंड रायपुर की खंड स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी आयोजित हुई। संगोष्ठी का विषय भारतीय ऊर्जा परिदृश्य 2047, संभावनाएं और चुनौतियां रहा। इसमें विकासखंड रायपुर के 28 विद्यालयों के कक्षा आठ से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में एमकेपी इंटर कॉलेज की चहक ने प्रथम, सनातन धर्म इंटर कॉलेज बन्नू के रुद्र प्रसाद ने द्वितीय और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज लक्खीबाग की मिस्बाह परवीन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी हेमलता गौड़ उनियाल, विशिष्ट अतिथि डॉ. अतुल कुमार श्रीवास्तव, वीरेंद्र सिंह रावत, प्रधानाचार्य डॉ. शरद चंद्र बडोनी और खंड समन्वयक दलजीत सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता डॉ स्...