पूर्णिया, मार्च 24 -- मीरगंज, एक संवाददाता।बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 के घोषित परिणाम में मीरगंज क्षेत्र के चिकनी गांव निवासी उज्जवल कुमार ने विज्ञान संकाय में 436 अंक प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे गांव में खुशी की लहर दौड़ गई है। उज्जवल कुमार राजकीय इंटर कॉलेज, जिला स्कूल पूर्णिया के छात्र हैं। उन्होंने गांव में रहकर मीरगंज बाजार स्थित टारगेट कोचिंग सेंटर में अध्ययन किया, जहां उन्हें बेहतर शैक्षणिक माहौल एवं उचित मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। उज्जवल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं टारगेट कोचिंग सेंटर, मीरगंज के निदेशक अमित कुमार को दिया है। उन्होंने कहा कि आगे वे उच्च शिक्षा प्राप्त कर अपने क्षेत्र एवं देश का नाम रोशन करना चाहते...