एटा, फरवरी 28 -- अवागढ़, नगर के सिटी कान्वेंट स्कूल अवागढ़ में शनिवार को विज्ञान-शिल्प प्रदर्शनी कार्यक्रम आयोजित हुआ। प्रदर्शनी का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष महेश पाल सिंह, विद्यालय संस्थापक राजकुमार तिवारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों की रचनात्मकता, वैज्ञानिक सोच से सुसज्जित आकर्षक मॉडलों एवं कलाकृतियों से सजाया गया। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने सौर ऊर्जा, जल संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा, स्मार्ट सिटी मॉडल, रोबोटिक्स, दैनिक जीवन में उपयोगी वैज्ञानिक प्रयोगों के सुंदर मॉडल प्रस्तुत किए। शिल्प अनुभाग में बच्चों ने हस्तनिर्मित सजावटी वस्तुएँ, पेंटिंग, चार्ट, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट एवं अन्य रचनात्मक कलाकृतियाँ प्रदर्शित कर सभी का मन मोह लिया। अभिभावकों, अतिथियों ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहा। अ...