पलामू, मार्च 18 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) के प्रांगण में जिला स्तरीय विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। एडीपीओ, एपीओ अंबुजा पांडेय सहित संस्थान की प्राचार्य अमृता सिंह, प्रभारी प्राचार्य डॉ धीरेंद्र सिंह एवं अन्य गणमान्य अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में निर्णायक मंडल के सदस्य के रूप में डॉ राजीव सिंह, अभिषेक कुमार तिवारी, विजय प्रकाश, विश्वजीत कुमार चौबे ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जिले के 21 प्रखंडों से आए 200 से अधिक विद्यार्थियों ने इस प्रदर्शनी में भाग लिया। विद्यार्थियों ने विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान के विभिन्न आयामों पर आधारित आकर्षक एवं ज्ञानवर्धक मॉडल प्रस्तुत किए। इनमें आपदा प्रबंधन, जलवायु परिवर्तन, रोबोटिक्स, जल संरक्षण, कृषि, योग एवं आधुनिक प्रौद्योगिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.