हाथरस, दिसम्बर 14 -- विज्ञान व सामाजिक विज्ञान के प्रश्न पत्रों को खंडों में बांटा -(A) सीबीएसई बोर्ड की ओर से दसवीं के छात्रों के लिए दिशा निर्देश किए जारी सीबीएसई बोर्ड ने परीक्षा से पहले ही हाईस्कूल के विज्ञान व सामाजिक विज्ञान प्रश्न पत्रों का विवरण विभिन्न खंड़ों में बांटा है। जिससे कि मूल्यांकन की गुणवत्ता में सुधार किया जा सके। विज्ञान विषय के प्रश्न पत्र को तीन खंडों में बांटा गया है। सेक्शन ए, सेक्शन बी और सेक्शन सी। सेक्शन ए जीवविज्ञान,सेक्शन बी रसायन विज्ञान और सेक्सन सी भौतिक विज्ञान है। सामाजिक विज्ञान प्रश्न पत्र को चार (04) खंडों में बाँटा गया है,सेक्शन ए, सेक्शन बी, सेक्शन सी और सेक्शन डी। सेक्शन ए इतिहास , सेक्शन बी भूगोल , सेक्शन सी राजनीतिक विज्ञान और सेक्शन डी अर्थशास्त्र है। इस संबंध में विज्ञान और सामाजिक विज्ञान दोन...