अररिया, मार्च 27 -- अररिया, वरीय संवाददाता गुरूवार को पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय अररिया आरएस के प्रांगण में विज्ञान व कला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि रूप में शामिल हुए यातायात पुलिस उपाधीक्षक फखरे आलम व अन्य ने फीता काटकर किया। वहीं निर्णायक मंडली के सदस्य के रूप में मो डॉ फैयाज अहमद, डॉ किम्मी कुमारी, श्रेयस नादयाल आदि ने अपनी सक्रिय भूमिका निभाई। विज्ञान प्रदर्शनी का नेतृत्व अरिदंम पंकज, टी जी टी विज्ञान ने तो वहीं कला प्रदर्शनी का नेतृत्व कला शिक्षक राजेश कुमार ने किया। प्रेरणा कार्यक्रम की अगुआई कृष्ण झा, खूशबू कुमारी, ओंकार नाथ, मोनिका कुमारी, रिया कुमारी ने किया। फोटोग्राफी का कार्य कम्यूटर शिक्षक राणा प्रताप ने बखूबी किया। कार्यक्रम का संचालन प्रभारी प्राचार्य मनोज कुमार सिंह ने किया। मौक...