हाथरस, फरवरी 26 -- बुधवार को सीबीएसई बोर्ड के हाईस्कूल के परीक्षार्थियों की विज्ञान विषय की परीक्षा जिले के आठ परीक्षा केंद्रों पर आयोजित कराई गई। परीक्षा में तीस परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। परीक्षा के शांतिपूर्ण तरीके से निपट जाने पर केंद्र संचालकों ने राहत की सांस ली। 17 फरवरी से जिले के आठ परीक्षा केंद्रों पर सीबीएसई बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों की परीक्षा का आगाज हुआ था। परीक्षा निरंतर आगे ही बढ़ती जा रही है। परीक्षा की तैयारियों में परीक्षार्थियों ने दिन रात एक कर दिया। बुधवार को हाईस्कूल के परीक्षार्थियों की विज्ञान विषय की परीक्षा आयोजित कराई गई। परीक्षा केंद्रों पर सधन चेकिंग के बाद ही परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया गया। परीक्षा से पूर्व 15 मिनट का समय परीक्षार्थियों को पेपर पढ़ने के लिए दिया गया। साढ़े दस बजे परी...