नोएडा, मई 17 -- नोएडा, गौरव भारद्वाज। सीबीएसई के दसवीं की द्वितीय बोर्ड परीक्षा के तहत सोमवार को विज्ञान विषय की परीक्षा होगी। इसके लिए नोएडा और ग्रेटर नोएडा में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा शांतिपूर्ण और सुचारू ढंग से कराने के लिए जिले में कुल 22 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिला स्तर पर परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा, निगरानी और व्यवस्थाओं को लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैं। द्वितीय परीक्षा के लिए करीब 11,506 छात्रों ने पंजीकरण कराया है। इनमें सबसे अधिक आवेदन गणित और साइंस विषय के लिए मिले हैं। गणित के अंकों की वजह से इस बार छात्रों की प्रतिशत पर असर पड़ा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...