बगहा, फरवरी 28 -- चनपटिया, नगर संवाददाता। कुमारबाग स्थित गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज में शनिवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस उत्साह एवं गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के प्राचार्य डॉ विजय कुमार गुप्ता ने दीप प्रज्जवलित कर किया। उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए बताया कि महान भारतीय वैज्ञानिक सी वी रमन की ऐतिहासिक खोज 'रमन प्रभाव' की स्मृति में विज्ञान दिवस आयोजित किया जाता है। इसके अलावे छात्रों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने, शोध एवं नवाचार को अपनाने तथा देश निर्माण में तकनीकी योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विज्ञान केवल पाठ्यक्रम तक सीमित विषय नहीं, बल्कि राष्ट्र की प्रगति का आधार है। इस दौरान पूर्व में आयोजित 'सी वी रमन टैलेंट सर्च परीक्षा' के सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए गए। प्राचार्य श्री गुप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.