लखनऊ, दिसम्बर 14 -- राज्य स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी में हिस्सा लेने वाले बीटेक छात्र-छात्राओं को अंतिम मौके 15 दिसंबर की शाम तक मिल सकेंगे। अभी तक 400 से ऊपर आवेदन आ चुके है। आवेदन पत्रों की स्कैनिंग चल रही है। जहां सिर्फ 60 आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के संयुक्त निदेशक राधेलाल ने बताया कि जो आवेदन स्वीकार होंगे उन्हीं छात्र-छात्राओं को अनुदान की पहली किस्त दस हजार रुपये दिसंबर माह में भेज दी जाएगी। दूसरी किस्त मार्च में भेजे जाएंगे। इसके बाद अप्रैल माह में विज्ञान मॉडल की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इस संबंध में ऑनलाइन सूचना भेजी जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...