विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने दिखाए नवाचार
देवरिया, सितम्बर 16 -- देवरिया, निज संवाददाता। पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज में मंगलवार को समग्र शिक्षा के तहत विद्यालय स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने सौर ऊर्जा, प्रदूषण नियंत्रण, कृषि, तकनीकी नवाचार सहित विभिन्न विषयों पर आधारित मॉडल प्रस्तुत कर अपनी वैज्ञानिक सोच और रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य रामकिंकर मिश्र ने कहा कि विज्ञान मानव जीवन को सरल और सुविधाजनक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। किसी व्यक्ति की सोच और प्रयोग से शुरू हुआ विचार आगे चलकर बड़े आविष्कार का रूप ले सकता है। विद्यार्थियों को अपने आसपास की समस्याओं को पहचानकर उनके वैज्ञानिक समाधान खोजने के लिए प्रेरित किया गया। यह भी पढ़ें- Chaibasa News: जिले के उच्च विद्यालयों में सजी विज्ञान व नव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.