कानपुर, दिसम्बर 13 -- कानपुर। स्वामी विवेकानंद विद्यालय, लोधर, मंधना में विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान मेले का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने दीप प्रज्वलित कर विज्ञान मेले का शुभारंभ किया। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में लगना ही सच्ची ईश्वर सेवा है। विज्ञान कक्ष में एयर प्यूरीफायर, ताप विद्युत संयंत्र, वर्षा जल संचयन प्रणाली, पेट्रोल इंजन, मानव पाचन तंत्र जैसे अनेक वर्किंग मॉडल प्रदर्शित किए गए। सामाजिक विज्ञान कक्ष में वायुमंडल की परतें, दिन-रात की प्रक्रिया, मानव का विकास, विषयक मॉडलों का प्रभावी प्रदर्शन किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...