आगरा, फरवरी 27 -- शुक्रवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय भिटौना पर विद्यालय वाहिनी द्वारा विज्ञान मेले लगा। जिसका उद्घाटन राज्य महिला आयोग सदस्य रेनू गौड़ एवं भूतपूर्व सैनिक रामनिवास द्वारा किया गया। अतिथियों ने विद्यार्थियों द्वारा प्रदर्शित मॉडल का अवलोकन व प्रश्नोत्तर किये। राज्य महिला आयोग सदस्य द्वारा विद्यार्थियों की प्रशंसा करते हुए कहा इस प्रकार के मेले के आयोजन से बच्चों में विज्ञान के प्रति रुचि जाग्रत होगी व बच्चे सहजता के साथ ज्ञानार्जन करेंगे। इस अवसर पर विद्या वाहिनी के सदस्य अजीत रावत, शालू वर्मा, अमित पाण्डेय, प्रधानाध्यापिका शालिनी मिश्रा, दिनेश कुमार, कमलेश, मंजू, यतेन्द्र व विजय पाल, उर्मिला आदि ग्राम वासी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.