गढ़वा, मई 7 -- श्रीबंशीधर नगर, प्रतिनिधि। झारखंड इंटरमीडिएट की परीक्षा में श्रीबंशीधर अनुमंडल के टीडीएम इंटर कॉलेज के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। कॉलेज में विज्ञान के छात्र सत्यम कुमार के जिले में छठा स्थान प्राप्त किया। कॉलेज में कला संकाय के 95 प्रतिशत, विज्ञान संकाय के 90 प्रतिशत और वाणिज्य 60 प्रतिशत बच्चे उत्तीर्ण हुए हैं। विज्ञान संकाय में 91 प्रतिशत अंक के साथ सत्यम कुमार प्रथम, 83 प्रतिशत अंक के साथ मुस्कान सिंह द्वितीय व 82 प्रतिशत अंक के साथ विद्यानंद गुप्ता तृतीय स्थान पर रहे। विज्ञान में 52 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी और 110 विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुए। इसी तरह कला संकाय में 68 प्रतिशत अंक के साथ अमित कुमार ठाकुर स्कूल टॉपर रहे। यह भी पढ़ें- एसएस 2 उच्च विद्यालय पटमदा का शानदार प्रदर्शन, इंटरमीडिएट में शत-प्रतिशत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.