ललितपुर, मार्च 20 -- ललितपुर। श्री बाहुबलीनगर में तीर्थ चक्रवर्ती निर्यापक श्रमण मुनि श्री सुधासागर महाराज ने धर्मसभा को सम्बोधित करते हुए दान की महिमा बताई और कहा कि धर्म और जिनमंदिर के निर्माण में किया गया दान सर्वश्रेष्ठ है। दान को उत्साह के साथ देना चाहिए। हम जितना देते हैं, उसका फल कई गुना मिलता है। शुक्रवार को प्रात:काल मुनिश्री का अभिनंदनोदय तीर्थ से बाहुबलीनगर नगर के लिए पदार्पण हुआ। जहां मुनिश्री की श्रावकों ने गाजे बाजे के साथ जयजयकारों के मध्य अगुवानी की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...