फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 12 -- फर्रुखाबाद। राजकीय बालिका इंटर कालेज में विज्ञान बस का आगमन हुआ। कक्षा छठवीं से 12वीं तक की छात्राओं ने विज्ञान के विभिन्न प्रयोगों के माध्यम से वैज्ञानिक तथ्यों को रोचक ढंग से समझा। आसपास के विद्यालयों के विद्यार्थी भी इस कार्यक्रम में उपस्थित हुए। विज्ञान बस में थ्री-डी प्रिंटर, माइक्रोस्कोप सहित कई आधुनिक उपकरणों के माध्यम से प्रयोग प्रदर्शित किए गए। प्रधानाचार्या दीपिका राजपूत, निर्मला सिंह, ज्योति, अर्चना गुप्ता, ऋचा तिवारी, आरती यादव आदि रही। विज्ञान बस से जागी वैज्ञानिक जिज्ञासाफोटो 6परिचय - विज्ञान के बारे में जानकारी करती छात्राएं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...