लखीमपुरखीरी, मई 4 -- विज्ञान को करीब से समझने का मौका जब मिला, तो छात्रों की जिज्ञासा भी परवान चढ़ गई। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, उत्तर प्रदेश के तहत संचालित जिला विज्ञान लखीमपुर खीरी के तत्वावधान में विज्ञान बस ने जिलेभर में विज्ञान का ऐसा सफर तय किया, जिसने बच्चों के भीतर छिपे वैज्ञानिक को जगाने का काम किया। इस भ्रमण कार्यक्रम का समन्वयन जिला विज्ञान क्लब के जिला समन्वयक सुनील कुमार मिश्र ने किया। 13 अप्रैल से 04 मई तक सभी तहसीलों में भ्रमण करने के बाद सोमवार को इस अनोखे अभियान का समापन गुरुनानक विद्यक सभा इंटर कॉलेज में हुआ, जहां डीएम अंजनी कुमार सिंह ने डीआईओएस विनोद कुमार मिश्र, प्रधानाचार्य डॉ मीनाक्षी तिवारी, ईशविंदर सिंह, विद्यालय प्रबंधन के साथ विज्ञान बस का अवलोकन किया। इस दौरान तीन विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने बस में मौ...