रुद्रपुर, अक्टूबर 2 -- रुद्रपुर, संवाददाता। गुरुवार को यूकॉस्ट, देहरादून की ओर से जिला स्तरीय द्वितीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग-2026 का भारतीयम इंटरनेशनल स्कूल, लालपुर, रुद्रपुर में आयोजन किया गया। इसमें जिले के सातों विकासखंडों के विद्यालयों से चयनित जूनियर एवं सीनियर वर्ग के 42 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में चयनित आठ विद्यार्थी अक्टूबर माह के अंतिम सप्ताह में देहरादून स्थित यूकॉस्ट में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय आयोजन में प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता में लिखित परीक्षा, विजुअल राउंड, वीडियो राउंड, स्पीच राउंड, रैपिड फायर तथा बजर राउंड आयोजित किए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि निदेशक भारत गोयल ने विद्यार्थियों को विज्ञान के प्रति जिज्ञासु एवं नवाचारी दृष्टिकोण विकसित करने के लिए प्रेरित किया। जिला समन्वयक नरेंद...