बिजनौर, अगस्त 7 -- गुरु तेगबहादुर पब्लिक स्कूल में पाँचों हाउस सुभाष हाउस, गाँधी हाउस, टैगोर हाउस, भगत सिंह हाउस और तेज हाउस के बीच विज्ञान प्रश्नोत्तरी का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में तेज हाउस प्रथम स्थान पर रहा। शुक्रवार को जीटीबी स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता में सभी पांच हाउस के कक्षा 3 से 9 तक के विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह पूर्वक प्रतिभाग किया। विज्ञान प्रश्नोत्तरी का परिणाम में प्रथम स्थान पर तेज हाउस, द्वितीय स्थान पर सुभाष हाउस एवं तृतीय स्थान पर भगत सिंह हाउस रहा। सुभाष हाउस से हितांशी, यशिका, वैभव, अफान, धैर्य, हिमाक्षी, भूमि, अक्षर, यथार्थ, प्रीत, ध्रुवी, सद्र, शैलभ, कुंज ने सबसे ज्यादा सही उत्तर दिए। गांधी हाउस से अरहान, युग, अविषा, अनबिया, रैना, पुष्टि, चेष्टा, फारिया, बिलाल, कृति ने सबसे ज्यादा सही उत्तर दिए। टैगोर हाउस से गर्...