चम्पावत, दिसम्बर 20 -- लोहाघाट। गुमदेश क्षेत्र के अटल उत्कृष्ट जीआईसी पुलहिंडोला में अमेरिकन इंडिया फाउंडेशन की ओर से विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया। इस कार्यक्रम के जरिए विद्यार्थियों ने अपनी वैज्ञानिक सोच और नवोन्मेषी विचारों का शानदार प्रदर्शन किया। पुलहिंडोला जीआईसी में प्रदर्शनी का शुभारंभ प्रधानाचार्य गंगेश कुमार तिवारी ने किया। उन्होंने कहा कि विज्ञान केवल तथ्यों का संचय नहीं है, बल्कि सत्य की खोज के लिए मस्तिष्क को प्रशिक्षित करने की प्रक्रिया है। माडलों में कक्षा आठ के धीरज पांडेय का रेन वाटर डिटेक्टर माडल प्रथम, कक्षा नौ के पवन सिंह का वायरलेस इलेक्ट्रिसिटी माडल द्वितीय और कक्षा छह की छात्रा गीतिका का टचिंग सेंसर माडल तृतीय स्थान पर रहा। निर्णायकडॉ. जगत प्रकाश, गोविंद सिंह और तुषार पांडेय रहे। संचालन रीशु गंगवार ने किया। इस मौक...