रांची, अक्टूबर 7 -- चान्हो, प्रतिनिधि। बाघवार एकेडमी में बुधवार को विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित की गई। इसमें विद्यार्थियों ने 34 वैज्ञानिक मॉडल प्रस्तुत कर अतिथियों और अभिभावकों की सराहना बटोरी। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि सुष्मिता राजगुरु और प्रधानाचार्य अरुण बाघवार ने दीप प्रज्वलित कर किया। मौके पर निदेशक अशोक बाघवार सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं और अभिभावक मौजूद थे। प्रदर्शनी में जल शुद्धिकरण, सौर ऊर्जा, स्मार्ट कृषि, बायोगैस संयंत्र, मानव हृदय, फेफड़े, ज्वालामुखी विस्फोट, वायरलेस ऊर्जा संचरण और स्वचालित सिंचाई प्रणाली के मॉडल प्रदर्शित किए गए। यंग का द्वि-छिद्र प्रयोग, हाइड्रोलिक उत्खनक और आवाज आधारित सहायक विशेष आकर्षण रहे। मुख्य अतिथि ने कहा कि ऐसी गतिविधियों से बच्चों में वैज्ञानिक सोच और रचनात्मकता विकसित होती है। आयोजन में अमित कुमार प...