अमरोहा, फरवरी 1 -- श्रीसाईं बाबा इंटर कालेज में विज्ञान प्रदर्शन में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न मॉडल के जरिए अपनी योग्यता का परिचय दिया। परिश्रम पर अतिथियों ने भी बच्चों की पीठ थपथपाई। शनिवार को इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्या जिल्ले हुमा के निर्देशन में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। छात्र -छात्राओं ने बिजलीघर, वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम सरीखे मॉडल बनकर शानदार प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित डा. सौरभ अग्रवाल, डा. जमशेद कमाल व डा. पवन गेरा ने प्रदर्शनी में मॉडल का अवलोकन किया। अतिथियों ने बच्चों से मॉडल से जुड़े सवाल जवाब किए। बच्चों ने बहुत अच्छे ढंग से जवाब दिए। कॉलेज प्रबंधक करतार सिंह चौहान ने कहा कि मेहनत ही सफलता की कुंजी है। प्रत्येक बच्चे को कड़ी मेहनत करनी चाहिए। प्रबंधक ने मुख्य अतिथियों व अभिभावकों को स्कूल चित्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.