उरई, नवम्बर 20 -- कोंच। कोंच तहसील क्षेत्र के ग्राम रबा स्थित डीपीएन पब्लिक स्कूल में गुरुवार को जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें तमाम स्कूलों से आए छोटे वैज्ञानिकों ने तरह-तरह के माडल तैयार कर जलवे बिखेरे। अफसरों ने इन माॅडलों की खूब सराहना की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय और पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता एमएलसी रमा आरपी निरंजन ने की। छात्र, छात्राओं ने नवाचारों व वैज्ञानिक मॉडल का प्रदर्शन किया। स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों ने मुख्य अतिथियों, जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय और एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में जूनियर, सीनियर मॉडल, जूनियर क्विज व सीनियर क्विज वर्गों में आयोजित की गई, सभी वर्गों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.