रामपुर, जनवरी 29 -- रामपुर। जिला विज्ञान क्लब की ओर से राजकीय जुल्फिकार बालिका इंटर कॉलेज में अंधविश्वास के विरुद्ध वैज्ञानिक जागरूकता कार्यक्रम का किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग अतिथि सूर्य प्रकाश पाल एवं विशिष्ट अतिथि राजकीय मुर्तजा इंटर कॉलेज के योगेंद्र पाल सिंह प्रधानाचार्य रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉक्टर शालू कौशल ने की। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में प्रोफेसर डॉक्टर सीमा तेवतिया राजकीय रजा महाविद्यालय रामपुर, राजू सिंह विज्ञान संचारक विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद लखनऊ सादर उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों का बुके देकर व बैच लगाकर स्वागत किया गया। इस दौरान पोस्टर एवं चार्ट प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर अलीशा, द्वितीय स्थान पर मोहम्मद रेहान तथा तृतीय स्थान पर फलक रहीं। ...