वाराणसी, फरवरी 21 -- वाराणसी। तरना स्थित एसएनबी कॉन्वेंट स्कूल और श्रीनारायण बाल शिक्षा निकेतन में शुक्रवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में कक्षा एक से 8 तक के छात्र-छात्राओं के बनाए वेस्ट वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट, हाइड्रो पावर प्लांट, ड्रोन, रेन डिटेक्टर आदि वर्किंग मॉडल आकर्षण का केंद्र रहे। प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त जज डीएल श्रीवास्तव, राजश्री मंडल के अध्यक्ष विवेक पांडेय और विधानसभा उत्तरी के संयोजक अरविन्द सिंह ने किया। प्रधानाचार्य डीके श्रीवास्तव ने कहा कि आज के बाल वैज्ञानिक ही भविष्य का निर्माण करेंगे। विद्यालय के प्रबंधक पीएल श्रीवास्तव ने बताया कि बच्चों को बेहतर शिक्षा देना ही संस्था का ध्येय है। प्रबंध निदेशक विनय कुमार श्रीवास्तव ने अतिथियों का आभार जताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.