बस्ती, मार्च 1 -- बस्ती, निज संवाददाता। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर दिल्ली पब्लिक सीनियर स्कूल एवं यूरो किड्स पचपेड़िया में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। महान वैज्ञानिक डॉ. सीवी रमन के जन्मदिवस पर आयोजित प्रदर्शनी का शुभारंभ उनके चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने पर्यावरण एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विभिन्न मॉडल तैयार किए। मॉडलों में सौरमंडल, सुरक्षा नियम, जल-संरक्षण, वृक्षों का संरक्षण, भूकंपरोधी यंत्र, मानव-तंत्र आदि प्रमुख रहे। प्रबंधक अमरमणि पाण्डेय ने कहा कि बच्चों में वैज्ञानिक सोच जितनी प्रबल होगी, वे स्वयं और समाज को उतनी ही सशक्त दिशा देंगे। विजेताओं में कक्षा एक में ग्रीन हाउस, दो में रेड हाउस, तीन रेड हाउस, चार में ब्लू हाउस, पांच, छह व आठ में यलो हाउस विजेता रहा। प्रधानाचार्या अर्चना पाण्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.