बक्सर, नवम्बर 17 -- युवा के लिए ------ हौसला बढ़ाया आशा पड़री मध्य विद्यालय में सोमवार को कार्यक्रम हुआ आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों से जुटे हुए थे छात्र फोटो संख्या- 21 सोमवार को आशा पड़री में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में बेहतर प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुरस्कृत करते बीईओ त्रिलोकीनाथ पांडेय। सिमरी, एक प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के आशा पड़री गांव स्थित मध्य विधालय में सोमवार को प्रखंड स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी व क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में मध्य और माध्यमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राएं ने भाग लिया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने वैक्यूम क्लीनर, वाटर बबल, एयर प्यूरीफायर, मानव हृदय, प्रदूषण नियंत्रण व मानव जीवन के महत्व सहित कई अन्य मॉडल प्रस्तुत ...