महोबा, दिसम्बर 27 -- बेसिक शिक्षा विभाग के द्वारा परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत छात्रों के मानसिक विकास के लिए विज्ञान क्विज प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। छात्रों के द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी में मॉडल पेश किए गए। शनिवार को नवीन प्राथमिक विद्यालय में राष्ट्रीय आविष्कार योजना के तहत आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में छात्रों के द्वारा मॉडल पेश किए गए। एआरपी छत्रपाल सिंह यादव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। ग्रामीण क्षेत्र के छात्र सफलता हासिल कर खुद का साबित कर रहे है। इस मौके पर आयोजित विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में सुनील कुमार ने पहला, कृष्णकांत ने दूसरा और मोहनी ने तीसरा स्थान हासिल किया। विज्ञान क्विज प्रतियोगिता में सुनील कुमार ने पहला, आशीष पाल ने दूसरा और प्रतिज्ञा ने तीसरा स्थान हासिल किया है। स्थान हासिल करने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.