गाजीपुर, मार्च 2 -- पतार। क्षेत्र के ताज पब्लिक स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा दो से लेकर कक्षा आठ तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। बच्चों ने उल्का पिंड, चंद्रयान, न्यूक्लियर पावर प्लांट, आयोनिक थ्रस्टर, इंफिनिटिव मिरर इमेज,प्लेन मिरर इमेज, नर्व सेल, स्टार रिफ्लेक्शन आदि का मॉडल प्रस्तुत किया। प्रदर्शनी का उद्घाटन जनता जनार्दन डिग्री कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य नर्वदेश्वर राय ने किया। कहा कि प्रत्येक मॉडल में बच्चों की मेहनत और सोच प्रदर्शित हो रही है। इस दौरान डायरेक्टर डॉ. मसूद अहमद, डॉ. हरिमोहन गिरी, मनोज कुमार गुप्ता, इंजीनियर शमीम अहमद, डॉ सुभाष जोशी, तनवीर अहमद, फिरोज अंसारी आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.