कुशीनगर, मार्च 16 -- कुशीनगर, हिटी। नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के बिहारी छपरा चौराहा स्थित स्वामी विवेकानंद पूर्व माध्यमिक विद्यालय में रविवार को छात्र-छात्राओं ने विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया। विद्यालय परिसर में आयोजित प्रदर्शनी में बच्चों ने अपने वैज्ञानिक मॉडल प्रस्तुत कर सबका ध्यान आकर्षित किया।प्रदर्शनी में छात्रों द्वारा बनाए गए ऑटोमेटिक स्ट्रीट लाइट, अग्नि मिसाइल, श्रीराम मंदिर का मॉडल, एयर प्यूरीफायर, वाटर साइकिल, सेंसर वाली पानी मशीन, चंद्रयान, रॉकेट और पृथ्वी मिसाइल प्रमुख आकर्षण के केंद्र रहे। बच्चों ने अपने मॉडलों के माध्यम से उनके कार्य करने की प्रक्रिया भी लोगों को समझाया। विज्ञान प्रदर्शनी को देखने के लिए क्षेत्र के काफी लोग विद्यालय पहुंचे। उपस्थित लोगों ने छात्रों की प्रतिभा और उनके नवाचार की सराहना की। प्रबंधक रविश दुबे न...