औरंगाबाद, अप्रैल 29 -- किशोरी सिन्हा महिला महाविद्यालय में मॉडल व पोस्टर के माध्यम से वैज्ञानिक सोच का प्रदर्शन फोटो- 28 अप्रैल एयूआर 8 कैप्शन- किशोरी सिन्हा महिला महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शामिल शिक्षक-शिक्षिकाएं व छात्राएं औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। किशोरी सिन्हा महिला महाविद्यालय, औरंगाबाद में मंगलवार को विज्ञान संकाय के विभागों एवं आईक्यूएसी के संयुक्त तत्वावधान में विज्ञान प्रदर्शनी व पोस्टर प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भौतिकी, रसायन विज्ञान, प्राणीशास्त्र व गणित विभाग की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने मॉडल व पोस्टर प्रस्तुत किए। प्राचार्या डॉ. कुमारी गायत्री सिंह ने उद्घाटन करते हुए छात्राओं के प्रयासों की सराहना की और कहा कि ऐसी प्रदर्शनी वैज्ञानिक सोच, तार्किक दृष्टि व नवाचार को बढ़ावा दे...