बुलंदशहर, जनवरी 3 -- नगर स्थित गायत्री पब्लिक स्कूल में वार्षिक विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का उद्देश्य विद्यार्थी में वैज्ञानिक सोच विकसित करना और उनकी रचनात्मक प्रतिभा को एक मंच प्रदान करना था। प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि समाजसेविका डॉक्टर सविता तेवतिया, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ अंतुल तेवतिया व समाजसेवी गोपालन अनीश ने संयुक्त रूप से किया। छात्रों ने पर्यावरण संरक्षण, नवीकरणीय ऊर्जा, आधुनिक तकनीक और स्वास्थ्य विज्ञान जैसी विषय पर आधारित वर्किंग मॉडल और चार्ट बनाएं। इनमें जल संचयन, कचरा प्रबंधन , सौर ऊर्जा ,पवन चक्की, स्मार्ट डस्टबिन, ड्रोन तकनीक, रोबोटिक और मानव शरीर की कार्य प्रणाली से जुड़े मॉडल शामिल रहे। मुख्य अतिथि डॉक्टर सविता तेवतिया ने कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों की प्रतिभा को आगे बढ़ाने में सहायक होते हैं...