हापुड़, मार्च 14 -- सरस्वती शिशु मन्दिर मोदीनगर मार्ग में विज्ञान प्रदर्शनी, राखी निर्माण प्रतियोगिता, कविता पाठन प्रतियोगिता एवं कला प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन हुआ।प्रतियोगिताओं के स्थान पाने वाले शिशुओं को विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य जगदीश प्रधान, विकास त्यागी एडवोकेट, भारत शर्मा, दीप शिखा, नीरा अग्रवाल ने सम्मानित किया। जगदीश प्रधान ने सभी शिशुओं को अपनी मेहनत से आसमान छू लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आज के शिशु कल के वैज्ञानिक, डॉक्टर आदि हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य राजीव फौगाट ने सभी शिशुओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी आचार्यों का सहयोग रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.