प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 22 -- लक्ष्मणपुर, हिन्दुस्तान संवाद। इलाके सगरा सुंदरपुर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में सोमवार को गणित-विज्ञान प्रदर्शनी और बाल मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ आलोक रंजन अधीक्षक सीएचसी लक्ष्मणपुर व विशिष्ट अतिथि डॉ. अखिलेश चंद्र पांडेय ने संयुक्त रूप से किया। प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने गतिण और विज्ञान से संबन्धित आकर्षक मॉडल तैयार किए। सरल तरीके से जटिल विषयों को समझाने का प्रयास किया। प्रधानाचार्य बालेंद्र कुमार ओझा ने अतिथियों का आभार प्रकट किया। संचालन छात्र सौरभ विश्वकर्मा व अमृता मोदनवाल ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर प्रेमशंकर दुबे, अशोक शुक्ल, संपूर्णानन्द, शिखा, आशुतोष, दयाशंकर, अजय, मनोज, श्वेता, विजय, पंकज, सर्वेश आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...