बिहारशरीफ, जनवरी 28 -- विज्ञान प्रदर्शनी : कचरा प्रबंधन में दौलाचक की फ्रुटी, तो बरांदी के परमवीर ने वाहन दुर्घटना निगरानी प्रणाली में बाजी मारी प्रखंडस्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी व क्विज में प्रथम स्थान हासिल करने वाले प्रतिभागी हुए शामिल विजेता प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित, प्रथम विजेता राज्य में करेंगे प्रदर्शन फोटो : साइंस एक्जिवेशन : बिहारशरीफ कन्या मध्य विद्यालय में जिलास्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी व क्विज प्रतियोगिता में दौलाचक स्कूल की विजेता प्रतिभागी व अन्य। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के कन्या मध्य विद्यालय में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान कार्यक्रम के तहत जिलास्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी व क्विज प्रतियोगिता करायी गयी। गिरियक प्रखंड के दौलाचक मध्य विद्यालय की छठी की छात्रा विज्ञान प्रदर्शनी में कचरा प्रबंधन प...