मुंगेर, नवम्बर 28 -- संग्रामपुर। एक संवाददाता प्रखंड संसाधन केंद्र स्तर पर गुरुवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित अम्बेडकर भवन में विज्ञान प्रदर्शनी सह क्विज प्रतियोगिता का आयोजन दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसमें विभिन्न कक्षाओं के बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बच्चों ने एक से बढ़कर एक विज्ञान मॉडल प्रस्तुत किए तथा अतिथियों को उनके बारे में विस्तृत जानकारी दी। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना, जिज्ञासा आधारित प्रयोगों को बढ़ावा देना तथा विज्ञान, गणित एवं प्रौद्योगिकी विषय को रोचक बनाना है। प्रदर्शनी वर्ग 6 से 8 तथा 9 से 12 दो समूहों में आयोजित की गई। विषय था, विकसित भारत के लिए विज्ञान और नवाचार की संभावनाएं, कृत्रिम बुद्धिमत्ता का उपयोग। वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.