बागेश्वर, फरवरी 28 -- राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर सीमैप अनुसंधान केंद्र, पुराड़ा में विज्ञान प्रतियोगिता एवं शैक्षणिक गतिविधियों का आयोजन किया। इस वर्ष की थीम विज्ञान में महिलाएं विकसित भारत की उत्प्रेरक के अनुरूप हुआ। इसमें जिले के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में वैज्ञानिक सोच विकसित करना और विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाना रहा। वरिष्ठ तकनीकी अधिकारी डॉ. प्रवल पीएस वर्मा ने विद्यार्थियों को दैनिक जीवन में विज्ञान के उपयोग के बारे में प्रेरित किया। विद्यार्थियों को प्रयोगशाला, हर्बल प्रसंस्करण इकाई एवं डिस्टिलेशन यूनिट का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया, जहां उन्होंने विभिन्न वैज्ञानिक प्रक्रियाओं को प्रत्यक्ष रूप से देखा और समझा। कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रतिभागियों को प्र...