बगहा, जनवरी 5 -- बेतिया नगर निगम के वार्ड 27 स्थित विज्ञान नगर में मूलभूत सुविधाओं का आभाव है। जिसके चलते इस नए आवासीय क्षेत्र के लोगों को नागिरक सुविधाओं की कमी से गुजना पड़ रहा है। डॉ. शोभालाल नमित बताते है कि शहरी विकास की योजनाओं, बजटिय प्राथमिकताओं और प्रशासनिक क्रियान्वयन के बीच गहराते अंतर का प्रतीक विज्ञान नगर बन चुका है। इस मोहल्ले में बसाहट तो बढ़ी है लेकिन बुनियादी नागरिक सुविधाओं का विकास उसके अनुपात में नहीं हो सका है। जिसके परिणाम स्वरुप आज विज्ञान नगर में सड़क, नाली, जल निकासी और स्ट्रीट लाइट जैसी मूलभूत आवश्यकताओं का आभाव है। यहां का जनजीवन गंभीर संकट से गुजर रहा है। डॉ. शालिनी कुमारी बताती है कि विज्ञान नगर का विकास ऐसे समय में नहीं हुआ जब केन्द्र व राज्य सरकार शहरी विकास को लेकर कई कार्यक्रमों पर जोर दे रही थी। शाम होते ...